फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडावर में तनवीर ने 233 वोटों से जीत हासिल की

Fri, 09 Aug 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मंडावर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में तनवीर ने 233 वोटों से विजय हासिल की। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाणपत्र दिया है।
विज्ञापन


विकासखंड कैराना की ग्राम पंचायत मंडावर के ग्राम प्रधान अब्बास का आठ माह पहले निधन हो गया था। ग्राम प्रधान के निधन के बाद उक्त ग्राम पंचायत पर छह अगस्त को मतदान कराया था। ग्राम पंचायत चुनाव में निवर्तमान ग्राम प्रधान अब्बास के पुत्र तनवीर, अफसाना, दिलशाद व सानो चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कुल 1727 मतदाताओं में से 1534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को खंड विकास कार्यालय पर जमा कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे खंड विकास कार्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारियों की देखरेख में मतगणना कराई गई। जिसमें तनवीर को 864 वोट व उसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अफसाना को 631 वोट मिले। इस तरह तनवीर ने अफसाना को 233 वोटों से हराकर जीत हासिल की। दिलशाद को 10 वोट व सानो को एक वोट मिला। 28 वोट निरस्त किये गए। जिसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी/ तहसीलदार अर्जुन चौहान ने विजय हुए ग्राम प्रधान तनवीर को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें