मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें तनुषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 20 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट अनुराधा को दूसरा और लांस कॉरपोरल शालू को तीसरा स्थान मिला। यह आयोजन प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होपेंदर ठाकुर के संरक्षण में हुआ। एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने इसका नेतृत्व किया। कैडेट्स ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों की वीरता पर पोस्टर बनाए। लता कुमार ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स को देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद