माछरा। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर की मेधावी छात्रा तनिष्का अधाना ने क्षेत्रीय स्तर पर अपनी बौद्धिक क्षमता का का परचम लहराया। गंगानगर मेरठ स्थित सुरेश देवी हेमचंद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय गणित प्रतियोगिता में तनिष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनिष्का ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और गणित विषय पर मजबूत पकड़ के बल पर यह सफलता हासिल की उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य भगत सिंह और अध्यापकों ने तनिष्का को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह सफलता को नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।