मेरठ। लायंस क्लब मेरठ क्रांति ने मंगलवार को पारिवारिक सभा सी-ब्लॉक के सभागार में हरियाली तीज व रक्षाबंधन के रूप में आयोजित की गई। सभा में लायन सदस्यों ने कपल गेम्स व सावन के त्योहारों की थीम पर तंबोला खेला। संचालन वंदना अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. अमरीश सक्सेना ने की। सभा में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी मनोज जैन, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरर आशीष माटा, क्लब सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव शुक्ला, प्रवीण जैन, अरुण चौहान, कमल अग्रवाल, वेद प्रकाश पराशर, वरुण त्यागी और अमित रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद