फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औद्योगिक गलियारा के लिए बिजौली-खरखोदा के किसानों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए 208 हेक्टेयर जमीन के लिए यूपीडा और जिला प्रशासन की कवायद जारी है। सोमवार को किसानों से जमीन का बैनामा कराने के लिए कलेक्ट्रेट में किसानों से बातचीत का सिलसिला दो घंटे तक चला।
विज्ञापन


खरखोदा और बिजौली में किसानों से जमीन का बैनामा करने के लिए यूपीडा के अधिकारियों ने जिला प्रशासन की टीम के साथ शनिवार को दोनों गांव की 208 हेक्टेयर जमीन की पैमाइश की थी। जमीन का बैनामा किसानों से करने के लिए यूपीडा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा। जिसको लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनना है। जिला प्रशासन यूपीडा को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सहयोग कर रहा है। किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें