सोमवार सुबह युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी ने मामले की जांच की। पता चला कि यह मामला रंजिश का नहीं है। उक्त युवक ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने मारपीट करने में आरती, सुनीता, भागवती, रवि को गिरफ्तार किया है।
मंगतपुरम में आज भी पंचायतें लगती हैं। लोग नियम कानून को ताक पर रखकर फैसले सुनाते हैं। दुष्कर्म के प्रयास के मामले में युवक की पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां जंगलराज कायम है। इस वारदात में ब्रह्मपुरी पुलिस भी कम दोषी नहीं है। उसने 24 घंटे तक मामला दबाए रखा। एसएसपी ऑफिस में मामला पहुंचा, उसके बाद कार्रवाई हुई।
यह भी पढ़ें: Kids Murder: बाल से लेकर हाथ के निशान तक जुटाया हर सुबूत, खुलेंगे नए राज, शाहिद बोला- 22 साल का भरोसा टूटा
अक्तूबर 2022 में मंगतपुरम में 400 लोगों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले की जांच गृह मंत्रालय ने टीम भेजकर कराई थी। आरोप था कि मंगतपुरम में चर्च बनाकर लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। इसमें महिला सहित नौ लोग जेल गए थे। इस प्रकरण की जांच चल रही थी कि अब युवक की पिटाई का मामला सामने आ गया। मारपीट का वीडियो को देखकर पुलिस अधिकारी हैरान हैं। मौके पर जाकर एलआईयू ने भी जांच की। पता चला कि मंगतपुरम के लोग रूढिवादी हैं। पुलिस से ज्यादा खुद की पंचायत पर विश्वास करते हैं।