मेरठ। ब्लॉसम्स स्कूल की 28वीं वार्षिक स्पोर्टस मीट पीएल शर्मा ग्राउंड में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
मुख्य अतिथि शौर्य चक्र से सम्मानित अमित कुमार रहे। प्री प्राइमरी ने बेबी शार्क गीत पर नृत्य किया और यूरोपियन नृत्य की अदभुत छटा बिखेरी। इस दौरान 50, 100 और 200 मीटर रेस हुई। 400 मीटर की रिले रेस भी हुई। फिजिकल फिटनेस का ध्यान करते हुए भारतीय क्रिकेटरों को समर्पित चैंपियनशिप फेस ऑफ, पीटी ड्रिल का शानदार प्रर्दशन किया गया। इस दौरान डॉ. अल्पना शर्मा, अरुण एडवर्ड, असीम कुमार दुबे, एचएम राउत, कंवलजीत सिंह, रेवरेन भास्कर, ब्रदर पाल, फादर जोन, मीना, सुधांशु शेखर आदि रहे। संस्थापक डायरेक्टर अविनाश सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन किया। संवाद