मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 26 अगस्त से 4 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय कोच कुलदीप कुमार वेदवान के सहयोग से चल रहा है। शिविर में देशभर से चुनकर आए 21 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर न केवल खिलाड़ियों के कौशल एवं तकनीकी विकास का अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक मंच भी सिद्ध हो रहा है। इस दौरान डॉ. अतुल कृष्ण, डॉ. शल्या राज, डॉ. कृष्णमूर्ति आदि मौजूद रहे। संवाद