फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 नवंबर तक रायबरेली में किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ से आईं महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों में रेडर, डिफेंडर आदि में महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल प्रक्रिया में 35 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला कबड्डी संघ के अनिल चौधरी समेत सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें