शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका में गणतंत्र दिवस दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्र
मवाना। शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका में गणतंत्र दिवस दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक अमित वर्मा रहे । शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन गार्गी शर्मा ने किया। नर्सरी के छात्र छात्राओं ने छोटे-छोटे शहरों से, कक्षा यूकेजी की छात्राओं ने जहां पांव में पायल हाथ में कंगन एवं ओम शांति ओम पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया और अपना आशीर्वाद दिया । शिशु वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी ने भी विचार व्यक्त किए। वंदे मातरम के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद