मेरठ। जानी में किशोरी से हुई हैवानियत का मामला बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के सामने पहुंचा। उन्होंने पुलिस को आरोपी चाची पर कार्रवाई के निर्देश देने के साथ पीड़ित किशोरी की मदद करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने मेरठ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शक्ति संवाद कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। ब्यूरो