राकेश टिकैत के खिलाफ दी तहरीर
मवाना। नालंदा कालोनी निवासी राजेश शर्मा ने राकेश टिकैत के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उन्होंने राकेश पर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही किसान कानून आंदोलन की आंड़ में देश व प्रदेश में दंगे व उन्माद कराना चाहते हैं। आरोप है वीडियो में धर्म विशेष पर की गई टिप्पणी से भावनाओं को ठेस पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद