फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब

Tue, 01 Aug 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्वामी यतीन्द्रानंद सोमवार को  मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित डॉ. आशु मित्तल के आवास पर धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानून बनाना होगा।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शास्त्रीनगर पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से जवाब दिया जाना चाहिए। बरेली में कावंड़ियों और हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर पत्थरबाजी करने वाले कौन हैं, यह सभी जानते हैं। इस मामले को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानून बनाना होगा। सुरक्षा बलों को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


स्वामी यतीन्द्रानंद सोमवार को यहां शास्त्रीनगर स्थित डॉ. आशु मित्तल के आवास पर धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। वह इंदौर में धार्मिक कार्यक्रम के बाद मेरठ पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी द्वारा ज्ञानवापी मामले में दिए गए बयान का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने यहां त्रिशूल मिलने को लेकर बयान दिया था।

महामंडलेश्वर ने कहा कि ज्ञानवापी शब्द ही इस बात का सूचक है कि यह इस्लामिक नही है। यहां दीवार का कोना-कोना गवाही देता है कि वह भगवान विश्वनाथ का मंदिर था। मुस्लिम समाज के लोगों को खुद आगे आकर यहां भगवान विश्वनाथ के मंदिर की स्थापना करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह देश के लिए एक मिसाल होगी और आपसी सद्भाव का उदाहरण बनेगा। इस्लाम के धर्म गुरुओं को इस पर चिंतन करना चाहिए। यूसीसी मामले में कहा कि जो इस कानून का विरोध कर रहा है, वह देशद्रोही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें