फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भागवंति सरस्वती शिशु मंदिर, पटेल नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला इकाई मुजफ्फरनगर के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम में उत्कर्ष शाखा की महिला संयोजिका पूजा बंसल मौजूद स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर एक सारगर्भित प्रस्तुति दी। आयुष्मान शाखा के अध्यक्ष दिनेश गोयल और नीलम गोयल ने भी अपनी शाखा की ओर से एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कार सचिव प्रमोद गर्ग, क्षेत्रीय संगठन सचिव शरद चंद्र, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल, प्रांतीय वित्त सचिव अतुल अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक संस्कार मुकेश चंद्र गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल, जिला समन्वयक प्रवीण गुप्ता, जिला सह-समन्वयक विशाल शर्मा, और जिला मीडिया प्रभारी अतुल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें