मुंडाली। आदि गुरु शंकराचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के अध्यक्ष स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि एक पुलिस गनर दे दिया है। स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती गुरु शंकराचार्य तपोस्थली की भूमि पर बने कब्रिस्तान को हटाने की मांग कर रहे हैं। स्वामी ने अपनी जान का खतरा बताकर मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को अवगत कराया था।