मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शीशमहल निवासी ब्रिजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मनोज वर्मा से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उनकी सम्पत्ति पर कब्जा करना चाहता है। रविवार ने उन्होंने घर के बाहर एक संदिग्ध युवक को खड़े देखा। उसने सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ के बाद आरोपी ने मनोज वर्मा का नाम लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मनोज वर्मा, पुरू वर्मा, अंकित वर्मा, अभिषेक कुमार और यूसुफ के खिलाफ बलवा, धमकी और मारपीट का केस दर्ज किया है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद