लावड़ - सुशील गुप्ता, नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
लावड़। कस्बे के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जागरूक करने पर कस्बा निवासी सुशील गुप्ता को नगर पंचायत लावड़ ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सुशील गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत ने उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले सुशील गुप्ता कस्बे के मनोनीत सभासद भी रह चुके हैं। उनके ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कस्बे के लोगों ने उन्हें बधाई दी।