फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ड्रोन से किया 17 हजार निर्मित स्थलों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से शासन के निर्देश पर ड्रोन से सर्वे शुरू कर दिया गया है। जयदेवी नगर में ड्रोन उड़ाकर कॉलोनी में किए गए निर्माण, अवैध निर्माण तथा खाली पड़े प्लॉट की वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं, शास्त्रीनगर व जागृति विहार में भी सर्वेक्षण कराया गया है। अब तक शहर में 17 हजार निर्मित स्थलों का सर्वे किया है। जल्द ही अवैध निर्माण की हकीकत सामने आएगी। इस मामले में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दौरान जिला प्रशासन से लेकर शासन तक अवैध निर्माण की शिकायतें पहुंच रही हैं। इसके तहत शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम, मंगल पांडे नगर आदि विकास योजनाओं में अवैध निर्माण चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी जानी है।
रविवार को अवकाश के दिन भी जयदेवी नगर सहित अन्य जगहों पर ड्रोन से सर्वे किया गया था। वहीं, सोमवार को भी आवास एवं विकास परिषद की टीम ने शाास्त्रीनगर के कुछ इलाकों का मौका मुआयना किया। सहायक अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि शास्त्रीनगर योजना संख्या 7 में आवास विकास की अर्जित हुई भूमि पर अवैध कब्जे का ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। अवर अभियंता संदीप कुमार व मुमताज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- सर्वे से घबराए लोगों ने किया अधिकारियों को फोन
- ड्रोन से सर्वे के बाद घबराए कुछ लोगों ने आवास विकास परिषद और मेडा के कार्यालयों में अफसरों से फोन पर भी संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि शासन के निर्देश पर यह काम कराया जा रहा है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से भी हाल ही में सभी चार जोन के सोलह उपजोन में ड्रोन से सर्वे किया गया था। इसमें करीब 13 हजार अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें