मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर दो दिवसीय ऑडिट संपन्न हुआ। मूल्यांकन के प्रथम दिन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की एक समिति ने कॉलेज की गतिविधियों का गहनता से निरीक्षण किया। ऑडिट समिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्णा और केएमजीजी पीजी कॉलेज, गौतम बुद्धनगर के प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद शर्मा शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक और आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. सोनिका चौधरी ने महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक, सह-शैक्षणिक और विस्तार गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। समिति ने कॉलेज के दृष्टिकोण, मिशन, शैक्षणिक उद्देश्यों, पाठ्यक्रम संरचना, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली, छात्र सहायता तंत्र और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। प्रशासनिक पक्ष में कार्यालयीन व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और आईक्यूएसी की जांच की गई। संवाद