मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर बुधवार को अंडर-14 में सुपर चैंपियन और वीसीए के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सुपर चैंपियन ने वीसीए से 30 रनों से मैच जीत लिया। वीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी सुपर चैंपियन की टीम ने 25 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाएं, जिसमें कार्तिक ने 101, निखिल 29, आयुष 22 रनों का योगदान दिया। वहीं वीसीए की ओर से यादव, देव, दिवित, कुनाल, अक्षय ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीए की टीम 23.4 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 193 रन का बना सकी, जिसमे समर 63, शांतु ने 56, अक्षय ने मात्र 14 रन बनाएं। सुपर चैंपियन की ओर से निखिल दो, अर्नव ने तीन, देव और आयुष ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच कार्तिक (सुपर चैंपियन) को चुना गया। संवाद