मेरठ। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल सनी ने वर्ष 2023 में जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ मिलकर गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में प्रमोद कसाना उर्फ लालू की छह गोली मारकर हत्या कर दी थी। जीतू पर एक लाख का इनाम घोषित था। वह 26 फरवरी 2025 में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। मनीष कसाना उर्फ मनीष पंडित ने अपने साथी के साथ मिलकर बागपत के संतोषपुर गांव में रतन सिंह की हत्या की थी। ये आरोपी बागपत के अहेड़ा गांव निवासी जोगिंद्र उर्फ जोगी से एक तमंचा तीन हजार रुपये में और पिस्टल 45 हजार रुपये में खरीदते थे। इसके बाद तमंचा 5 हजार रुपये और पिस्टल 55 हजार रुपये में बेचते थे। संवाद