समाजवादी पार्टी व्यापार सभा में सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उनको
माछरा। प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल और जिलाध्यक्ष व्यापार संघ हरप्रीत सिंह ने रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव किनानगर निवासी सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुंदर गौतम ने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्ण तरीके से निभाएंगे। व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान जग्गी प्रधान, सचिन कुमार, अनंत यादव, उमाशंकर खटीक, ओमप्रकाश खटीक आदि ने शुभकामनाएं दी।