स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर में योग करती छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) म
विज्ञापन.....
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने किया। ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों न केवल आने वाले समय में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे अपितु योग, संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, फेस आर्ट, नान फायर कुकिंग, स्केटिंग, कैलीग्राफी, आउट ऑफ वेस्ट ,वैदिक मैथ्स व खेलकूद आदि में भाग लेकर मनोरंजन के साथ शिक्षा से अपने आप को जोड़ने में सफल होंगे। ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ शैक्षिक कौशल विकास के लिए खेल-खेल में विज्ञान के चमत्कारों से भी विद्यार्थियों को रूबरू कराया जाएगा। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने योग का अभ्यास किया व जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। आगामी दिनों में विद्यार्थी को हर्बल साबुन, फेसवाश, शैम्पू व अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाना सिखाकर विद्यार्थियों की रचनात्मकता व सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा।