फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित हत्याकांड: आरोपी रवि लक्कड़ ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के गांव मानपुर गांव में हुए सुमित उर्फ रिंकू हत्याकांड में आरोपी रवि लक्कड़ ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सोमवार को गिरफ्तार हुए जोनी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। दोनों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं। शातिर अपराधी रवि लक्कड़ की गतिविधियों पर अंकुश न लगा पाने पर एसएसपी ने दरोगा रामजीत सिंह और हेड कांस्टेबल सोहनबीर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

मानपुर गांव निवासी सुमित गांव के ही ईश्वर के घर में लोअर बनाने का काम सीखता था। एक अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर आए हमलावरों ने गोली बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। मौत की तस्दीक करने के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। सुमित के पिता ने गांव निवासी तीन भाई रवि, मंगल, बीर सिंह के साथ गौरव और जोनी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले के आरोपियों में अमित कुमार का नाम भी शामिल किया था। गांव में तीन नवंबर 2019 को धीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिंकू उर्फ सुमित, मुकेश, राजेश, अभिषेक, विजय सिंह जेल गए थे। सुमित 7 फरवरी 2023 को हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आया था। 30 सितंबर को वह कोर्ट में तारीख पर गया था। जहां जोनी से उसका आमना-सामना हो गया था। तब जोनी ने सुमित की हत्या का एलान किया था। अगले ही दिन सुमित उर्फ रिंकू की हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था। सोमवार शाम जोनी को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी रवि लक्कड़ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें