मेरठ। पंडित दिन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बरेली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ से भी कई एथलीट शामिल हैं। 29 सितंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ही मेरठ के सुमित भड़ाना ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का खाता खोला। उन्होंने 100 मीटर दौड़ को 10.73 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके पदक प्राप्त करने पर उनके कोच गौरव त्यागी, पिता महावीर सिंह, मां धनेश्वरी देवी ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। सुमित पिछले कई वर्ष से यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। संवाद