फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 200 मीटर दौड़ में सुमित भड़ाना ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले सुमित भड़ाना
विज्ञापन
मेरठ। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ से भी कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन ही मेरठ के काजीपुर निवासी सुमित भड़ाना ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए दौड़ को 21.73 सेकंड में पूरा किया और दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। सुमित इसे पहले भी कई प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। वह यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभी हाल ही में हुए सांसद खेल महोत्सव और विद्या नॉलेज पार्क में हुए राज्य स्तरीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें