सुमित भड़ाना ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
मेरठ। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन इटावा में 3 से 5 अक्तूबर तक किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के एथलीट सुमित भड़ाना ने शानदार प्रदर्शन कर 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले सुमित भड़ाना ने प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर 10.81 सेकंड में दौड़ पूरी की और पहला स्थान प्राप्त किया। उनके पदक प्राप्त करने पर कोच गौरव त्यागी, उनके पिता महावीर सिंह आदि ने उन्हे बधाई दी। संवाद