फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से जमानत पर बाहर आते ही रंगदारी में सुमन भदौड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से जमानत पर आते ही सुमन भदौड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। जमानत पर जेल से छूटते ही कुख्यात योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा को रंगदारी के मामले में टीपीनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वर्ष 2019 में योगेश भदौड़ा ने तेल व्यापारी धनेंद्र जैन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में योगेश भदौड़ा, उनकी पत्नी सुमन भदौड़ा, सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर कुमार समेत पांच लोग नामजद हुए थे। पुलिस ने सुमन भदौड़ा से पूछताछ की और फिर महिला थाने में भेज दिया।
रोहटा क्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी कुख्यात योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा चौधरी चरणसिंह जिला जेल में कई माह से बंद थीं। शनिवार को जमानत पर सुमन भदौड़ा जेल से बाहर आईं, तभी टीपीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर टीपीनगर संतशरण सिंह ने बताया कि 2019 में योगेश भदौड़ा पेशी पर आया था। उसकी पत्नी सुमन भदौड़ा, सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर कुमार समेत कई लोग मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी टीपीनगर के जैन नगर निवासी तेल व्यापारी धनेंद्र जैन से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि भदौड़ा ने अपने गुर्गे सुरेंद्र को तेल व्यापारी के यहां भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र और सुधीर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में नामजद सुमन भदौड़ा जेल में बंद थीं। जैसे ही वह जमानत पर बाहर आई, तभी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि रविवार को पुलिस सुमन को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें