मोदीपुरम। आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई और सीओई के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षण के सुझाव दिए।संचालन वेन्यू डायरेक्टर अनु तोमर ने किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ समीक्षा अरोरा और पारुल शर्मा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अभिनव शिक्षण विधियों, अधिगम परिणामों की समझ प्रदान करने, समूह चर्चा सहित अन्य माध्यमों से शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया। निदेशक राजेश मित्तल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शैक्षणिक दृष्टिकोण को समृद्ध करते हैं। संवाद