सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सं
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस अमंग स्टूडेंट्स का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को छात्रों में तनाव, चिंता एवं व्यावहारिक परिवर्तनों की पहचान करने के व्यावहारिक तरीके बताए। समझाया कि किस प्रकार एक सकारात्मक, सहायक एवं समावेशी वातावरण बनाकर विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त किया जा सकता है। केस स्टडीज, समूह चर्चाओं और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न रणनीतियां सिखाई गईं। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की क्षमता का विस्तार करते हैं, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाने में भी समर्थ बनाते हैं।