गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : shamli
गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पांच पुत्र और एक पुत्री है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा चौथे नंबर के पुत्र हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे थानाभवन में चरथावल रोड स्थित फार्म हाउस के निकट होगा।