मेरठ। अक्षय तृतीया के पर्व पर जैन मिलन महिला सिद्धार्थ ने गन्ने के रस का स्टॉल लगाया। रविवार को सुबह 10:30 बजे से इसका वितरण किया गया। यह आयोजन आदिनाथ भगवान के प्रथम आहार इक्षु रस (गन्ने के रस) की स्मृति में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप, मंत्री राखी और अनिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जैन महिला मिलन शास्त्री नगर द्वारा रविवार को सेक्टर 2 सेंट्रल मार्केट में अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का वितरण किया गया। इसमें मिलन अध्यक्ष पूनम जैन और मंत्री शिल्पी जैन उपस्थित रहीं। ऋचा जैन, सपना जैन, अंजना जैन, मोनिका जैन और रीमा जैन आदि ने रस का वितरण किया।