मेरठ। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने गन्ना भवन में बैठक की। इसमें मंडल के गन्ना अधिकारी और चीनी मिल संचालक शामिल हुए। उन्होंने वसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रभावी व लक्ष्यपरक बनाने के निर्देश दिए। बैठक में वसंतकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा हुई। बीज प्रबंधन, प्रजातीय संतुलन और अनुदान योजनाओं पर भी चर्चा की गई। किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा भी की गई। वसंतकालीन बुवाई का लक्ष्य करीब 1.71 लाख हेक्टेयर था। अब तक करीब 1.03 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। यह लक्ष्य का लगभग 61 फीसदी है। मिलों को अपनी 10 किलोमीटर परिधि में विकास कार्य तेज करने के निर्देश मिले। बीज आरक्षण के लिए आवंटित बजट का शीघ्र और पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।