दौराला। दौराला चीनी मिल ने शनिवार को 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना का 29.08 करोड़ का भुगतान कर दिया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बताया कि चालू पेराई सत्र में मिल ने अब तक 225.41 करोड़ का भुगतान कर दिया है और 66.21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 6.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। उन्होंने किसानों से पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करने, साफ, ताजा व बिना अगोला गन्ने की आपूर्ति करने, क्रय केंद्र पर बिना समिति पर्ची के एडवांस गन्ना आपूर्ति न करने की अपील की। साथ ही बैंक खाते में कोई बैंक के नाम, शाखा के आईएफसी संख्या संबंधी त्रुटि होने के कारण भुगतान न पहुंचने पर संबंधित गन्ना समिति में बैंक खाते की सही जानकारी अपडेट कराने की अपील भी की गई।