फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई

विज्ञापन
बहसूमा। नव जीवन इंटर कॉलेज में शिक्षकों को संबोधित करते हुए चेतनारायण गुट के पदाधिकारी
विज्ञापन
बहसूमा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक (चेतनारायण चंदेल गुट) के प्रदेश संरक्षक स्वराज पाल सिंह दुहन के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के कॉलेजों में शिक्षकों से मिलकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। वह कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज, नवजीवन किसान इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मवाना में पहुंच कर अध्यापकों की बैठक ली। बैठक में संगठन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अध्यापकों को संगठन की नीतियों से अवगत कराया। अध्यापकों ने संगठन की नीतियों में पूर्ण आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। मंडलीय मंत्री रतिराम मामी ने 15-16 मई को मिर्जापुर जनपद में आयोजित ग्रीष्मकालीन सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ मेरठ जिला अध्यक्ष साहब सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें