मेरठ-----------कनोहरलाल में हुई रंगोली प्रतियोगिता
मेरठ। कनोहर लाल कॉलेज में मातृ शक्ति विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। डॉ. शुभा मालवीय और निशा सिंह ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम सुबी, द्वितीय खुशी और तृतीय स्थान पर पारुल रहीं। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने गृह विज्ञान विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। संवाद