फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्यारेलाल चिरंजीलाल कैंटोन्मेंट डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित प्यारेलाल चिरंजीलाल डिजिटल लाइब्रेरी में शुक्रवार से पढ़ाई शुरू हो गई। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। पहले तीन महीने तक छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ने की सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी में 19 कंप्यूटर और अन्य शीट उपलब्ध है। पांच हजार डिजिटल पुस्तकें और 2000 पुस्तकें उपलब्ध है। धीरे-धीरे संसाधनों में बढ़ोतरी की जाएगी। छात्र अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, नाम, पता, मोबाइल नंबर लेकर लाइब्रेरी आ सकते हैं। विद्यार्थियों को ई-पुस्तकें नि:शुल्क डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता पीयूष गौतम, प्रशासनिक अधिकारी जयपाल सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें