फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानव शृंखला बनाकर छात्रों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

विज्ञापन
सरधना। केके प​​ब्लिक स्कूल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर छात्रों ने मानव श्रंखला बनाकर शुभकामना
विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास के साथ विविध सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा मानव शृंंखला बनाकर एक-दूसरे को वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। शिक्षकों ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। सभी शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें