रोहटा। महात्मा पंडित हजारीलाल सरस्वती शिशु मन्दिर रोहटा में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ में हवन
रोहटा। महात्मा पंडित हजारीलाल सरस्वती शिशु मंदिर रोहटा में बुधवार को नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की कोषाध्यक्षा मधुलिका शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पों से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानाचार्य मोहित कुमार व आचार्य भी उपस्थित रहे। सत्रारंभ के उपरांत विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने यज्ञ में सामग्री की आहुति देकर समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।