फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीपी कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्रों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। प्रश्नोत्तरी में संविधान से संबंधित सवाल पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य सांविधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना था। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें