राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम मौजूद छात्र स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में वन्यजीव सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। हस्तिनापुर रेंज की वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय मुख्य अतिथि रहीं। प्राचार्य विनीता राठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने पर्यावरणीय संतुलन में वन्यजीवों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष नरेश कुमार ने वन्यजीव अभयारण्यों और जैव विविधता संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। खुशबू उपाध्याय ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, प्राकृतिक आवासों के क्षरण और अवैध शिकार जैसी चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को भी आवश्यक बताया। कार्यक्रम में पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले। इस दौरान डॉ. मोनू सिंह, डॉ. समता तोमर, दिशांत कुमार, डॉ. रेनू जैन समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. नरेश कुमार ने किया।