फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जागर
विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल अंजु मलिक और रेनू चौधरी ने प्रतिभागी छात्राओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1090, 181, 112 और 1091 जैसे हेल्पलाइन नंबर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दिलाने में सक्षम हैं। छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में ये नंबर सेव करने एवं जरूरत पड़ने पर इनके सही उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन सेवाओं की मदद से महिलाएं घर के भीतर और बाहर दोनों जगह अधिक सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। कार्यक्रम में डॉ. राहत परवीन, डॉ. मोनिका शर्मा और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें