आरजीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र कल्याण परिषद् एवं एक्टिविटी क्लब ने भ्रष्टाचार विरोधी लघु वी
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं को छात्रवृत्ति व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चतुर्थ सेमेस्टर की अमर फातिमा, बीए छटे सेमेस्टर की अंजलि हुन, प्रथम सेमेस्टर की रागिनी सिंह, छठे सेमेस्टर की कशिश और छवि बालियान, जया, अदिति सोनकर, समरा नफीस को पाठयक्रम गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विभाग की प्रभारी प्रो. नीलम सिंह व विभाग की अन्य सदस्य प्रो. अनुराधा, प्रो. कुमकुम पारेख, डॉ. प्रियंका यादव और डॉ. सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें इसी प्रकार जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद