मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल निदेशालय की ओर से खेलो इंडिया स्कीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां मेरठ में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देश पर खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर कोच गौरव त्यागी बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को भी गौरव त्यागी ने उच्च प्राथमिक विद्यायल खैरनगर में जाकर बच्चों को खेलों को जानकारी दी और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को खेलो इंडिया स्कीम की जानकारी दी और इससे मिलने वाले फायदों के विषय में बताया। उन्होंने बच्चों को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा ओलिंपिक व एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि के विषय में भी बच्चों को जानकारी दी। संवाद