मोदीपुरम। डीएमजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पेट के संक्रमण से बचने के लिए कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। इस दौरान अमित चतुर्वेदी, डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह पुंडीर, मुनीष कुमार, दीपक कुमार, डॉ. देवपाल आदि मौजूद रहे। संवाद