आर्य कन्या इंटर कालेज में भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुति देती छात्राएं। (मवाना)
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युग्मित राज्यों अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के मेरी मिट्टी मेरा देश गतिविधि के अंतर्गत छात्राओं को कार्यक्रम प्रभारी रितु रस्तोगी ने दोनों राज्यों की फसलों की जानकारी दी। छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्रों को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की संस्कृति के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।