सरधना। सरधना-महादेव स्थित आरएम इंटरनेशनल स्कूल में ट्रैफिक वीकेंड के तहत यातायात जागरूकता कार्य
सरधना। महादेव स्थित आरएम इंटरनेशनल स्कूल में ट्रैफिक वीकेंड के तहत यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरठ से पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। सीटीआई सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीके बताए। हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल लखपत यादव और हिमांशु गौड़ ने भी जरूरी जानकारियां दीं। छात्रा स्वाति कौशिक और गौरी सोम ने अतिथियों को कार्ड भेंट किए। विद्यालय के चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, निदेशक रुपाली वशिष्ठ, प्रधानाचार्या शालिनी विग, धीरज कुमार और गौरव गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने नियमों का संकल्प लिया।