फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने बैंक का भ्रमण कर ली बैंकिंग जानकारी

विज्ञापन
एक्सिस बैंक का भ्रमण करने के बाद केएल स्कूल के छात्र-छात्राएं। .......... स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन समाचार
विज्ञापन

मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के मिडिल विंग के छात्रों ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को बचत की महत्ता के बारे में बताया। उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली और आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक विनय गोयल एवं बैंक कर्मचारियों ने बच्चों को कैश विभाग, लॉकर सुविधा, एटीएम कार्यप्रणाली, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ग्राहक सेवा जैसे विभिन्न खंडों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। बच्चों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे और बैंकिंग प्रक्रिया को करीब से समझा। इस ज्ञानवर्धक भ्रमण से छात्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य सुधांश शेखर ने सभी छात्रों से उनके अनुभव साझा किए और ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें