मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 204 छात्र-छात्राओं का परीक्षण डॉ. सचिन गुप्ता व डॉ. अनुजा कौशिक ने किया। विद्यालय प्रबंधक योगेश गोयल और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। शिविर में रेखा और विशाल का सहयाेग रहा। संवाद