फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने डीएम को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग (कक्षा द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के 20 विद्यार्थियों ने एक विशेष कार्यक्रम में डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह को राखी बांधी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की विभागाध्यक्ष सारिका सिंघल एवं पूजा शर्मा भी उपस्थित रहीं। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हैंडमेड राखी और कार्ड्स प्रेम स्वरूप डीएम को भेंट किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जुड़ाव की भावना का विकास करना है। विद्यालय प्रबंधक राहुल केसरवानी ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें